Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - आंवला नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने नगर में मिट्टी और चावल किए एकत्रित।

जनपद बरेली के आंवला नगर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए और नगर में घूमते हुए लोगों को मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री के का
Share:
बरेली - आंवला नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने नगर में मिट्टी और चावल किए एकत्रित।
Read in your preferred language.

जनपद बरेली के आंवला नगर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए और नगर में घूमते हुए लोगों को मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री के कार्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर सभी कार्यकर्ता गुजरे और जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया तो वहीं भूमि विकास बैंक चौराहा पर भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अकबर अली अली, आमिर खान, सागर अली सैय्यद, फैजान खान, उवैस खान, विक्की दिवाकर आदि ने फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संजीव सक्सेना, आंवला पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, हरीश चौहान, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, मनोज मौर्य, राम बहादुर, गौरव खंडूजा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से आंवला कोतवाल सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा