Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम।

आँवला - सिरौली थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उपराला निवासी सौदान सिंह कहीं जाने हेतु रेवती रेलवे स्टेशन पर आए थे।और लघुशंका के लिए लाइन को पार करते समय दादर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ट्रेन के ड्राइवर द्वारा स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही उपन
Share:
बरेली - ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम।
Read in your preferred language.

आँवला - सिरौली थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उपराला निवासी सौदान सिंह कहीं जाने हेतु रेवती रेलवे स्टेशन पर आए थे।और लघुशंका के लिए लाइन को पार करते समय दादर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ट्रेन के ड्राइवर द्वारा स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह तुरन्त मौके पर पहुंच गए और आँवला थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दी।सूचना पर उपनिरीक्षक सन्देश कुमार भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।मृतक के परिजनों द्वारा सूचित करने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा