Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

बरेली : सिरौली में बाइक और साइकिल की भिड़त में तीन घायल,भेजा अस्पताल।

बरेली/आंवला - नगर सिरौली के सिरौली अलीगंज मार्ग प्यास मोड पर सोमवार की शाम एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए जिनको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर सिरौली के मोहल्ला प्यास के रहने वाले दिल्लन खां सोमवार साइकिल पर सवार होकर अड्डे से वापस अपने घर
Share:
बरेली : सिरौली में बाइक और साइकिल की भिड़त में तीन घायल,भेजा अस्पताल।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - नगर सिरौली के सिरौली अलीगंज मार्ग प्यास मोड पर सोमवार की शाम एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए जिनको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर सिरौली के मोहल्ला प्यास के रहने वाले दिल्लन खां सोमवार साइकिल पर सवार होकर अड्डे से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्यास की ओर से जा रही एक बाइक की उनकी साइकिल से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों युवक और दिल्लन खां घायल हो गए स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को अस्पताल भिजवाया गया बाइक सवार दोनों युवक सिरौली नगर के मोहल्ला प्यास में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। बाइक सवार दोनों ही युवक जनपद रामपुर के आसफपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वही बताया गया है साइकिल सवार दिल्लन खां के सिर में अधिक चोट आई है। जिनको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। इस दौरान आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा