Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
भारत

बरेली - दबंगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा, हालत गंभीर।

आँवला - पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया मरणासन्न अवस्था में दबंग युवक को छोड़कर फरार हो गए पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव बिहारीपुर के सोरन सिंह की दिनेश और पतरू से मारपीट को लेकर ही रंजिश चल रही थी। गुरुवार की शाम दिनेश और पतरू ने सोरन
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया मरणासन्न अवस्था में दबंग युवक को छोड़कर फरार हो गए पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव बिहारीपुर के सोरन सिंह की दिनेश और पतरू से मारपीट को लेकर ही रंजिश चल रही थी। गुरुवार की शाम दिनेश और पतरू ने सोरन को रास्ते में घेर लिया और अपने अन्य साथियों के साथ सोरन की जमकर डंडों से पिटाई करते रहे महिलाएं दबंगों के आगे हाथ पैर जोड़ती रहीं पर दबंग युवक की पिटाई करते रहे। मरणासन्न अवस्था में दबंग युवक को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल सोरन को इलाज के लिए भेजा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नबाबपुरा चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा