Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली :महिला बोली साहब पति ही अपने बहनोई से कराता है मुझसे छेड़छाड़,आरोप

बरेली /यूपी :थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव में घर में अकेले देख युवती से उसके नंदोई ने पति के सहयोग से छेड़छाड़ कर दी करीब 4 माह बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति माजिद और नंदोई साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता द्वारा गज कराई रिपोर्ट के अ
Share:
बरेली :महिला बोली साहब पति ही अपने बहनोई से कराता है मुझसे छेड़छाड़,आरोप
Read in your preferred language.

बरेली /यूपी :थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव में घर में अकेले देख युवती से उसके नंदोई ने पति के सहयोग से छेड़छाड़ कर दी करीब 4 माह बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति माजिद और नंदोई साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता द्वारा गज कराई रिपोर्ट के अनुसार करीब 4 माह पहले 6 मार्च को वह अपने घर में अकेली सो रही थी शाम के समय उसका पति माजिद और फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी नंदोई साजिद घर में आ गए उस समय वह कमरे में थी उसका पति बरामदा में बैठा रहा जबकि उसका नंदोई सीधी कमरे में आकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा है खूब चीखी चिल्लाई लेकिन उसके पति ने उससे कुछ नहीं कहा किसी तरह से वह छूट कर घर से बाहर आकर उसने शोर मचाया मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तब तक दोनों भाग गए लोक लाज और पति के छोड़ने की धमकी देने के डर से वह घुटती रही लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया मायके जाने पर उसने पूरी घटना बताई जिस पर अपने पिता के साथ बृहस्पतिवार को थाने जाकर उसने पति और नंदोई के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।