Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

बरेली - उपजिलाधिकारी के साथ हिंदू जागरण मंच की ईकाई ने किया जैन गौशाला रामनगर का निरीक्षण।

आँवला - आँवला उपजिलाधिकारी के साथ हिंदू जागरण मंच बरेली की इकाई जैन गौशाला रामनगर पहुंची तथा व्यवस्था की जानकारी ली । जैन गौशाला रामनगर में गायों के हिसाब से भूमि का क्षेत्रफल गौशाला के पास काफी कम है । इसीलिए कुछ सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली । लेकिन व्यवस्थापक राजेंद्र जैन से मिलकर ऐसा लगा जैसे गौ स
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला उपजिलाधिकारी के साथ हिंदू जागरण मंच बरेली की इकाई जैन गौशाला रामनगर पहुंची तथा व्यवस्था की जानकारी ली । जैन गौशाला रामनगर में गायों के हिसाब से भूमि का क्षेत्रफल गौशाला के पास काफी कम है । इसीलिए कुछ सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली । लेकिन व्यवस्थापक राजेंद्र जैन से मिलकर ऐसा लगा जैसे गौ सेवा और मां सेवा एक ही है । गायों के प्रति जैन साहब की सेवा भाव को सभी ने हृदय से स्वीकार किया और हिंदू जागरण मंच यह प्रयास करेगा कि गौ सेवा राष्ट्र सेवा का भाव हर हिंदू व्यक्ति के ह्र्दय में होना चाहिए तभी हर व्यक्ति गाय की सेवा करेगा । क्षेत्र के लोग गौशाला के प्रति जागरूक न होने के कारण गौशाला कोई सहयोग नही देते है। हिंदू जागरण मंच जिलामहामंत्री जयदीप पाराशरी , जिला प्रचार प्रमुख सुनील सौभरि , आंवला नगर महामंत्री अवनेश शंखधार ,कोषाध्यक्ष नीटू खंडेलवाल , थाना संयोजक तुलसी हिंदू ,भूमि संरक्षण प्रमुख देवराज चंद्रा ,बेटी बचाओ प्रमुख राजेश सक्सेना ,अनुज बंसल, पिन्टू शर्मा,मनोज आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा