Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-किसान के मकान पर बरसा कुदरत का कहर

बरेली/यूपी : जनपद बरेली के नगर सिरौली के मोहल्ला मुगलान का है।जहां गुरुवार करीब 3:00 बजे मोहल्ला मुगलान के बबलू मलिक का मकान भरभरा कर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ। जब तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। वही उनके पड़ोसी द्वारा बताया गया कि बबलू मलिक दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। और बबलू मलिक ने कई
Share:
बरेली-किसान के मकान पर बरसा कुदरत का कहर
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी : जनपद बरेली के नगर सिरौली के मोहल्ला मुगलान का है।जहां गुरुवार करीब 3:00 बजे मोहल्ला मुगलान के बबलू मलिक का मकान भरभरा कर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ। जब तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। वही उनके पड़ोसी द्वारा बताया गया कि बबलू मलिक दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। और बबलू मलिक ने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरा है। जिसका उनको कोई लाभ नहीं मिल पाया है। वही उनके पड़ोसी द्वारा बताया गया कि मकान गिरने की सूचना बबलू मलिक को दे दी गई है। गरीबी से जूझते हुए वह दिल्ली में रहकर अपने बच्चों का भरण पोषण करते हैं। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। और रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाया गया। तब जाकर आवागमन शुरू किया गया।