Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली:शादी से पहले मंडप छोड़कर भाग रहा था था दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक दौड़ाया

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया है कि हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है. पता चला कि शादी के लिए दुलहन तैयार ही हो रही थी और दूल्हा फरार हो गया. दुल्हन को यह खबर लगी तो उसने सारा काम छोड़कर 20 किलोमीटर तक दूल्हे का पीछा किया. आखिर में दुल्हन ने दूल्हे को पकड़ लिया और एक मंदिर में शा
Share:
बरेली:शादी से पहले मंडप छोड़कर भाग रहा था था दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक दौड़ाया
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया है कि हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है. पता चला कि शादी के लिए दुलहन तैयार ही हो रही थी और दूल्हा फरार हो गया. दुल्हन को यह खबर लगी तो उसने सारा काम छोड़कर 20 किलोमीटर तक दूल्हे का पीछा किया. आखिर में दुल्हन ने दूल्हे को पकड़ लिया और एक मंदिर में शादी कर ली.

बरेली की बारादरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद हर कोई दुल्हन की तारीफ कर रहा था. इस युवती की शादी बदायूं के रहने वाले युवक से होने वाली थी. लव मैरिज होने के बावजूद तय तारीख पर शादी से ठीक पहले दूल्हा ही फरार हो गया. दुल्हन को बात पता चली तो उसने फोन किया. इस पर उसका होने वाला दूल्हा बहाना बनाने लगा और कहने लगा कि अपनी मां के पास बदायूं जा रहा है.बदायूं जाने की बात सुनकर दुल्हन को शक हुआ कि वह भाग रहा है. इतना सुनते ही दुल्हन ने भी उसका पीछा किया और बरेली शहर से दूर भमोरा थाने के सामने उसे पकड़ लिया. ढाई घंटे तक हंगामा हुआ. आखिर में दोनों परिवारों की रजामंदी हुई और भमोरा के ही एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई.