Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मना बारिश में निकला जुलूस ए मोहम्मदी।

आँवला - सिरौली नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर सहित इलाकाई ग्राम केसरपुर, शहबाजपुर, दस्तमपुर, आदि गांवों में धूमधाम से मनाया गया। नगर में भारी बारिश के वावजूद जुलूस ए मोहम्मदी जोश खरोश के साथ निकाला गया भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ।मोहल्ला प्यास की मदरसा गुलिस्तान ए शाहजी से शुरू हुआ जलूस मुग
Share:
बरेली - जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मना बारिश  में निकला जुलूस ए मोहम्मदी।
Read in your preferred language.

आँवला - सिरौली नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर सहित इलाकाई ग्राम केसरपुर, शहबाजपुर, दस्तमपुर, आदि गांवों में धूमधाम से मनाया गया। नगर में भारी बारिश के वावजूद जुलूस ए मोहम्मदी जोश खरोश के साथ निकाला गया भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ।मोहल्ला प्यास की मदरसा गुलिस्तान ए शाहजी से शुरू हुआ जलूस मुगलान होकर मुख्य मार्केटों से गुजरता हुआ पांडान होकर हजरत निर्गुन शाह की दरगाह वापस मोहल्ला प्यास होता हुआ मदरसा गुलिस्तान ए शाहजी पहुंचा मुगलान में सपा नेता गुड्डू खान की ओर से मिठाई बिरयानी से लंगर कराया गया मेंन बाजार में हिंदू समाज की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, संदीप गोड़, अशोक पांडे, रामपाल मोर्य, राजबहादुर पांडे, सत्यपाल कश्यप राजेन्द्र फौजी, राकेश शास्त्री बिट्टू पांडे ने जलूस का पुष्प वर्षकर शानदार इस्तकबाल किया दूसरी ओर सय्यद शाह आलम ने निर्गुन शाह मियां छः रहे पर लंगर के साथ फूल बरसा कर इस्तकबाल किया जलूस में काफी सजधजकर चल रही ऊंट की सवारी लोगो मे आकर्षण का केंद्र रही । दरगाह पर तकरीरों के बाद जलूस वापस प्यास लौट गया । शांतिपूर्ण जलूस निकलने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा