Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - आँवला तहसील में उपजिलाअधिकारी के ड्राइवर पर लगाया आरोप

आँवला - मोहल्ला खेड़ा निवासी भोलेराम पुत्र कुंदन लाल ने उपजिलाधिकारी आवँला पारुल तरार से उन्ही के ड्राइवर राजेश्वर की शिकायत की है । भोलेराम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन करा रहे हैं । इतना ही नही टैंकरों में से पेट्रोल व कोटेदारो से अवैध धन उगाई कर रहा है । वह लोगो से कहता है कि मैं एसडीएम
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - मोहल्ला खेड़ा निवासी भोलेराम पुत्र कुंदन लाल ने उपजिलाधिकारी आवँला पारुल तरार से उन्ही के ड्राइवर राजेश्वर की शिकायत की है । भोलेराम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन करा रहे हैं । इतना ही नही टैंकरों में से पेट्रोल व कोटेदारो से अवैध धन उगाई कर रहा है । वह लोगो से कहता है कि मैं एसडीएम का ड्राइवर हूँ । भोलेराम ने बताया कि अगर कोई पैसे नही देता है तो ड्राइवर राजेश्वर गाली गलौज करता है तथा धमकी देता है कि चाहे जो करलो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । उक्त ड्राइवर राजेश्वर सेवानिवृत्त हो चुका है फिर भी गाड़ी चला रहा है । भोलेराम ने उपजिलाधिकारी पारुल तरार से गुहार लगाई है की जांच कर कार्यवाही की जाए ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा