Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - नबावगंज तहसील क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयनित।

बरेली - अगले महीने 10 से 13 जून तक मध्य प्रदेश के भोपाल में विद्यालय राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में होगी। इसमें जिले की नवाबगंज तहसील के गांव मौजम नगला के नजदीक स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा सागर उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर खेलेगी। छात्रा का चयन बरेली में गत वर्ष नवंबर म
Share:
बरेली - नबावगंज तहसील क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयनित।
Read in your preferred language.

बरेली - अगले महीने 10 से 13 जून तक मध्य प्रदेश के भोपाल में विद्यालय राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में होगी। इसमें जिले की नवाबगंज तहसील के गांव मौजम नगला के नजदीक स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा सागर उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर खेलेगी। छात्रा का चयन बरेली में गत वर्ष नवंबर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता में किया गया था।जिला क्रीडा सजिव नईम अहमद ने बताया कि बालिकाओं का कोचिंग कैंप 29 मई से 7 जून तक सहारनपुर जनपद के गुरू नानक इंटर कॉलेज में लगाया जाएगा। सहारनपुर से उत्तर प्रदेश की बालिकाओं की टीम 8 जून को भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। वॉलीबॉल खिलाड़ी दीक्षा के कोच सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि यह छात्रा प्रारंभ से ही बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती है। दीक्षा के प्रदेशीय टीम में चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ. अजीत सक्सेना, प्रबंधक ललित मोहन गंगवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना आदि ने खुशी जाहिर करते हुए सफलता की कामना की है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा