Tuesday, 15 September 2026 | 12:01 PM
भारत

बरेली - समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने अमरौली में टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

बरेली/आंवला - आंवला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरौली में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर किया। डॉ. यादव ने पहली गेंद पर शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समय-समय पर खेल प्रतियोगि
Share:
बरेली - समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने अमरौली में टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - आंवला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरौली में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर किया।

डॉ. यादव ने पहली गेंद पर शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहें और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें।

यह टूर्नामेंट 2 मई, 2026 को आयोजित किया गया था। लोधी समाज के सदस्यों ने डॉ. यादव से क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फीता कटवाकर शुभारंभ करवाया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में डॉ. यादव को समाजवादी पार्टी से विधायक का टिकट मिलने पर हाथ उठाकर समर्थन दिया। इस दौरान 'जय समाजवाद', 'जय संविधान' और 'माननीय अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा