Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

बरेली - स्मैक तस्कर ने फतेहगंजपश्चिमी पुलिस को चकमा देकर किया कोर्ट में सरेंडर।

बरेली/फतेहगंजपश्चिमी - स्मैक तस्करी में फतेहगंज पश्चिमी के मोस्ट वांटेड अभियुक्त नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत ने आज शुक्रवार को पुलिस को गच्चा देकर एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। इस दौरान नन्हें लंगड़ा के साथ वकीलों की टीम भी रही। ज्ञात रहे कि नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत
Share:
बरेली - स्मैक तस्कर ने फतेहगंजपश्चिमी पुलिस को चकमा देकर किया कोर्ट में सरेंडर।
Read in your preferred language.

बरेली/फतेहगंजपश्चिमी - स्मैक तस्करी में फतेहगंज पश्चिमी के मोस्ट वांटेड अभियुक्त नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत ने आज शुक्रवार को पुलिस को गच्चा देकर एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। इस दौरान नन्हें लंगड़ा के साथ वकीलों की टीम भी रही। ज्ञात रहे कि नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत पुत्र अमीर अहमद निवासी वार्ड नंबर 13 थाना फतेहगंज पश्चिमी के विरुद्ध स्थानीय और फरीदपुर थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज थे और वह काफी समय से कोर्ट से वांछित चल रहा था। स्थानीय पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें भी दी जा रही थीं।

आज पुलिस को चकमा देकर नन्हें लंगड़ा वकीलों की भारी भीड़ के साथ कोर्ट परिसर पहुंचा और एनडीपीएस एक्ट के एडीशनल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा