Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

बरेली - सिरौली थाना अचानक पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह जसवाण ने थाने का किया औचक निरीक्षण।

आँवला - जिले के नए पुलिस कप्तान श्री रोहित कुमार सजवाण ने थाने पहुंच कर मुआयना किया और थाना सिरौली पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए आज दोपहर 2 बजे अचानक अपनी टीम के साथ थाने आए एसएसपी ने सर्वप्रथम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये ।इसके बाद थाने में कम्प्यूटर कक्ष।भोजनालय, मालगोदाम, अभिलेखों
Share:
बरेली - सिरौली थाना अचानक पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह जसवाण ने थाने का किया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

आँवला - जिले के नए पुलिस कप्तान श्री रोहित कुमार सजवाण ने थाने पहुंच कर मुआयना किया और थाना सिरौली पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए आज दोपहर 2 बजे अचानक अपनी टीम के साथ थाने आए एसएसपी ने सर्वप्रथम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये ।इसके बाद थाने में कम्प्यूटर कक्ष।भोजनालय, मालगोदाम, अभिलेखों को भी देखा तथा थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था पर ख़ुशी भी जताई ,। निरीक्षण के दौरान कप्तान की नजर थाने परिसर में भारी संख्या खड़े वाहनो पर गई जिन्हें तत्काल सूची तैयार कर नीलामी करने के आदेश दिए ताकि जगह खाली हो सके ।इस मौके पर कप्तान साहब ने लड़कियों तथा महिलाओं की सुरक्षा के सख्त आदेश पुलिस को दिए पुराने हो चुके मामलो के जल्द निस्तारण के लिए कहा ।इलाके में पुलिस गश्त तेजी से करने के लिए कहा ताकि शोहदों, गुंडों में पुलिस का इकंलाब दिखलाई दे ।इस मौके पर मुआयने के दौरान कोतवाल नरेश त्यागी एसएस आई सुपेन्द सिंह मलिक मौजूद रहे।रिपोर्टर - परशुराम वर्मा