Tuesday, 15 September 2026 | 9:15 AM
भारत

बरेली : आंवला तहसील के थाना सिरौली पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज।

बरेली/आंवला - बरेली जनपद के आंवला तहसील के थाना सिरौली में उप निरीक्षक राजेश कुमार ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को सुबह 11:00 बजे पुलिस ने बताया कि पुलिस चौकी बड़गांव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी ग्राम गुलड़िया उपराला आए तो मुखबिर की सूचना पर पिपरिया ति
Share:
बरेली : आंवला तहसील के थाना सिरौली पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - बरेली जनपद के आंवला तहसील के थाना सिरौली में उप निरीक्षक राजेश कुमार ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को सुबह 11:00 बजे पुलिस ने बताया कि पुलिस चौकी बड़गांव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी ग्राम गुलड़िया उपराला आए तो मुखबिर की सूचना पर पिपरिया तिराहे पर पहुंचे।तो वहां बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम छत्रपाल निवासी गुलड़िया उपराला बताया उसके हाथ में एक प्लास्टिक का कट्टा था। जिसमें डोडा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जब डोडा तोला गया तो वह 2 किलो 200 ग्राम पाया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया डोडा को लेकर बिक्री करने रामपुर जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा