Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।

बरेली जनपद की आंवला तहसील के थाना सिरौली पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे दी जानकारी में बताया के बीते रोज सोमवार को हिंदू धर्म को लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाओं को आहत किया था। इसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस
Share:
बरेली - सिरौली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
Read in your preferred language.

बरेली जनपद की आंवला तहसील के थाना सिरौली पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे दी जानकारी में बताया के बीते रोज सोमवार को हिंदू धर्म को लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाओं को आहत किया था। इसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिरौली पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियुक्त पुरुषोत्तम मौर्य निवासी ग्राम केसरपुर को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक मोहन, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा