Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने में सिरौली पुलिस नाकाम आए दिन हो रहे वीडियो वायरल।

बरेली/आंवला - सिरौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद खनन माफिया पुलिस को दे रहे चुनौती बरेली थाना सिरौली क्षेत्र के शाहाबाद आंवला रोड पर देवसारा उर्फ संग्रामपुर के पास लगभग खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है थाना सिरौली क्षेत्र में यह कोई
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने में सिरौली पुलिस नाकाम आए दिन हो रहे वीडियो वायरल।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - सिरौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद खनन माफिया पुलिस को दे रहे चुनौती

बरेली थाना सिरौली क्षेत्र के शाहाबाद आंवला रोड पर देवसारा उर्फ संग्रामपुर के पास लगभग खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है थाना सिरौली क्षेत्र में यह कोई नया मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालीयो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं लेकिन अवैध खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन दिनदहाड़े शाहाबाद आंवला रोड पर देवसारा उर्फ संग्रामपुर , हरदासपुर शहवाजपुर आदि में खुलेआम अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली रोडो पर खर्राटे काट रही हैं जिसमें सिरौली पुलिस अवैध खनन को रोकने में नाकाम साबित हुई है आपको बता दें किस सिरौली थाना क्षेत्र में अभी अलीगंज सिरौली रोड पर अवैध खनन से भरे ट्राली का वीडियो बीते कुछ समय पहले वायरल हुआ था जिसमें कोई कार्यवाही ना होने के कारण खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए और सिरौली पुलिस को चुनौती देते हुए अब तो दिन दहाड़े अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली आंवला शाहाबाद रोड पर फराडे से दौड़ रही हैं जिसमें अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है

सिरौली थाना क्षेत्र में यदि खनन माफियाओं पर हुई होती कार्रवाई तो लग सकती थी अवैध खनन पर लगाम लेकिन कार्यवाही ना होने के कारण खनन माफियाओं के और हौसले बुलंद हैं और आए दिन अवैध खनन के कारोबार तेजी से कर रहे हैं अब देखने वाली बात यह होगी की खनन अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन इन खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई करते हैं या फिर इन खनन माफियाओं को अवैध खनन करने के लिए खुली छूट दे रखी है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा