Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

बरेली: सिंगल यूज पॉलीथिन को पहली जुलाई से पूरे भारत मे किया गया बैन, जागरूकता हेतु निकाली गयी रैली

बरेली /यूपी : आज नगर निगम बरेली के सहयोग से सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान बाल ज्योति स्कूल तथा सरस्वती शिशु मंदिर ने तथा आसपास के समस्त क्षेत्रों में रैली निकालकर जनता को जागरूक किया शपथ ग्रहण कराई जिससे कि लोगों में प्लास्टिक प्रयोग करने की आदत में सुधार हो प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले
Share:
बरेली: सिंगल यूज पॉलीथिन को पहली जुलाई से पूरे भारत मे किया गया बैन, जागरूकता हेतु निकाली गयी रैली
Read in your preferred language.

बरेली /यूपी : आज नगर निगम बरेली के सहयोग से सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान बाल ज्योति स्कूल तथा सरस्वती शिशु मंदिर ने तथा आसपास के समस्त क्षेत्रों में रैली निकालकर जनता को जागरूक किया शपथ ग्रहण कराई जिससे कि लोगों में प्लास्टिक प्रयोग करने की आदत में सुधार हो प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले बुरे परिणामों के बारे में भी बताया उसको जीवन में आसपास के लोगों में कैसे समाप्त किया जाए यह भी बताया प्लास्टिक की चीजों को रिसाइकल करके नई चीजों का उपयोग करा जाए यह सब भी संस्था के द्वारा बताया गया तथा जन जागृति के लिए कपड़े के थैले संस्था की ओर से बांटे गए इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल तथा टीचर सभी स्कूल के पदाधिकारी मौजूद रहे नगर निगम के मुकेश भाई गौरव भाई बाकी अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा संस्था की अध्यक्ष संगीता सक्सेना ने बताया कि प्लास्टिक इस्तेमाल हमारे जीवन में काफी बुरा प्रभाव डाल रहा है तथा पर्यावरण की दूषित हो रहा है इसके चलते प्लास्टिक को जल्दी से जल्दी समाप्त किया जाए तो ज्यादा अच्छा है इसलिए जन-जन को जागृत किया जा रहा है इस मौके पर संस्था की सभी सदस्य मौजूद रहे संतोष शर्मा, प्रियंका तिवारी, रेनू शर्मा कंचन पाठक राधा उषा वर्मा प्रियंका मोनिका, आदि सभी उपस्थित रहे अंत में संगीता सक्सेना ने सबका आभार व्यक्त किया