Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली कस्बे में बीच सड़क पर दुकानदार पर चाकू से हमला, किया गिरफ्तार।

सिरौली थाने के सामने ही बीच चौराहे पर एक दबंग ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है। सिरौली कस्बे के फैजान की थाने के पास ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह सिरौली के मोहल्ला मुराबटोला का मिक्की अली हाथ में चाकू से लेकर आ गया उसने से दुकानदार पर चाकू से जानले
Share:
बरेली - सिरौली कस्बे में बीच सड़क पर दुकानदार पर चाकू से हमला, किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

सिरौली थाने के सामने ही बीच चौराहे पर एक दबंग ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है। सिरौली कस्बे के फैजान की थाने के पास ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह सिरौली के मोहल्ला मुराबटोला का मिक्की अली हाथ में चाकू से लेकर आ गया उसने से दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया लेकिन गनीमत रही की उसने काउंटर की आड़ लेकर अपने आप को बचाया। इतने में आसपास के लोग एकत्र हो गए तभी हमलावर चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस पूरी घटना से पूरी सिरौली में सनसनी फैल गई है। मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है कुछ ही देर में थाना सिरौली पुलिस ने आरोप युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उप निरीक्षक विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक मिक्की अली का शांति भंग में चालान कर दिया गया है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा