Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - रामनगर ब्लाक के सविलियन विधालय तिगरा खानपुर में वरिष्ठ समाजसेवी सीएमडी निहाल सिंह ने बच्चों को निशुल्क स्वाटर वितरण कियें।

आँवला - रामनगर के संविलियन विद्यालय तिगरा खानपुर में बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरण किए गए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में आए वरिष्ठ समाजसेवी एवम् पवित्र मेंथे फेयर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी निहाल सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरण के साथ-साथ बच्चों को डेंटल किट एवं मास्क वितरण किए और विद्या
Share:
बरेली - रामनगर ब्लाक के सविलियन विधालय तिगरा खानपुर में वरिष्ठ समाजसेवी सीएमडी निहाल सिंह ने बच्चों को निशुल्क स्वाटर वितरण कियें।
Read in your preferred language.

आँवला - रामनगर के संविलियन विद्यालय तिगरा खानपुर में बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरण किए गए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में आए वरिष्ठ समाजसेवी एवम् पवित्र मेंथे फेयर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी निहाल सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरण के साथ-साथ बच्चों को डेंटल किट एवं मास्क वितरण किए और विद्यालय के लिए वाटर कूलर गिफ्ट किया एवं जल संरक्षण करने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आए ब्लाक प्रमुख श्रीपाल सिंह ने बच्चों को साफ सफाई एवं सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए और समय-समय पर हाथ धोने तथा मास्क प्रयोग करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष पवन दिवाकर ने की कार्यक्रम का संयोजन इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार एवं शिक्षक नेता संतोष वर्मा ने किया। इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल संघ के ब्लॉक कोषाध्यक्ष कुलदीप आर्य राजुल कुमार इशहाक बाबू महेश कुमार मोहित कुमार सरिता देवी सुरेंद्र सिंह उमेश कुमार वीरपाल अंकुश बंसल नईम अहमद इत्यादि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा