Tuesday, 15 September 2026 | 4:53 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - स्कूलों को 22-23 यू डाइस में आनलाइन प्रविष्टियों हेतु 01 जनवरी तक का समय दिया जाये- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली - मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों को शासन द्वारा एक पहचान नम्बर आवंटित किया गया है जिसे यू डाइस कोड़ कहा जाता है जिसमें स्कूल हर वर्ष स्कूल के भवन, स्थान,शहर, वार्ड, प्रदेश का नाम शिक्षकों
Share:
Read in your preferred language.

बरेली - मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों को शासन द्वारा एक पहचान नम्बर आवंटित किया गया है जिसे यू डाइस कोड़ कहा जाता है जिसमें स्कूल हर वर्ष स्कूल के भवन, स्थान,शहर, वार्ड, प्रदेश का नाम शिक्षकों का विवरण, प्रबन्धक का नाम, छात्र संख्या आदि अंकित करता है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूलों को मात्र एक दिन का समय देकर उक्त सारी सूचनाएं प्रविष्ट करने का आदेश पारित कर रहे हैं जिसका पालन करना संभव नहीं है।
स्कूल संचालक सोमवार को बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले एकत्रित हो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली से भेंट कर स्कूलों को प्रविष्टियों हेतु 01 जनवरी तक समय दिये जाने की मांग करेंगे।

जगदीश चन्द्र सक्सेना
प्रदेशाध्यक्ष
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश
मोबाइल - 9219196917

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा