Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - स्कूल संचालक व कायस्थ शत् प्रतिशत मतदान करें - जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली - मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष तथा कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने स्कूल संचालकों व कायस्थों से अपील की है कि दोनों वर्ग प्रदेश के हित में शत् प्रतिशत मतदान करें। श्री सक्सेना ने कहा कि उन्हो
Share:
बरेली - स्कूल संचालक व कायस्थ शत् प्रतिशत मतदान करें - जगदीश चन्द्र सक्सेना।
Read in your preferred language.

बरेली - मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष तथा कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने स्कूल संचालकों व कायस्थों से अपील की है कि दोनों वर्ग प्रदेश के हित में शत् प्रतिशत मतदान करें।
श्री सक्सेना ने कहा कि उन्होंने स्कूलों की मांगें पूर्ण करने का आश्वासन देने वाले प्रत्याशियों या राजनीतिक दलों के पक्ष में मतदान की अपील की थी। जिस के उत्तर में प्रदेश की कई विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों का आश्वासन प्राप्त हुआ है परन्तु अफसोस है किसी भी राजनीतिक दल ने हमारी मांगों को पूर्ण करने का वायदा उनके घोषणा पत्र में नहीं किया। इस कारण बेसिक शिक्षा समिति किसी भी दल या प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का निर्णय नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा दोनों ही वर्ग प्रबुद्ध हैं और विश्वास है कि वे प्रदेश हित में निर्णय ले सपरिवार शत् प्रतिशत मतदान करें गे और उनका मतदान प्रदेश की भावी सरकार निर्माण में निर्णायक होगा।

जगदीश चन्द्र सक्सेना
प्रदेशाध्यक्ष
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश
प्रदेश उपाध्यक्ष
कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश
मो- 9219196917

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा