Tuesday, 15 September 2026 | 5:30 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - आँवला घनश्याम पैलेस में समाजवादी पार्टी का सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचे सपाई।

आँवला - आँवला नगर में स्थित घनश्याम पैलेस में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन नगर अध्यक्ष मशकूर खान ने किया विधानसभा आँवला के विधानसभा प्रभारी कमेटी और नगर कमेटी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें आँवला विधानसभा के सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी सहित भारी स
Share:
बरेली - आँवला घनश्याम पैलेस में समाजवादी पार्टी का सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचे सपाई।
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला नगर में स्थित घनश्याम पैलेस में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन नगर अध्यक्ष मशकूर खान ने किया विधानसभा आँवला के विधानसभा प्रभारी कमेटी और नगर कमेटी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें आँवला विधानसभा के सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी डॉ इंद्रपाल सिंह, युवा नेता सोनू यदुवंशी और सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और बूथों को मजबूत कर अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने और सपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर भेजने पर जोर दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह, अमित राज सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव, साजिद अली, पूर्व चेयरमैन सैयद आबिद अली, रहीश अहमद, फुरकान अली, डॉक्टर जीराज यादव, डॉक्टर वीर बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष मशकूर खाँ, महावीर सिंह यादव, अवनीश तिवारी, भूपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन नगर अध्यक्ष मशकूर खान और इंजीनियर सत्येंद्र सिंह यादव ने किया।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा