Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

बरेली - 126 विधानसभा आंवला में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का किया गया आयोजन

विधानसभा 27 के चुनाव पर समाजवादियों ने भरी हुंकार। बरेली/आंवला - समाजवादी पार्टी विधानसभा आंवला की मासिक बैठक आंवला के एक निजी बारात घर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अगम मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी - बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने संगठ
Share:
बरेली - 126 विधानसभा आंवला में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का किया गया आयोजन
Read in your preferred language.

विधानसभा 27 के चुनाव पर समाजवादियों ने भरी हुंकार। बरेली/आंवला - समाजवादी पार्टी विधानसभा आंवला की मासिक बैठक आंवला के एक निजी बारात घर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अगम मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी - बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा। विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डा. इंद्रपाल सिंह ने बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र लूटने का काम किया है। अरविन्द यादव जिला पंचायत सदस्य ने बैठक में कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है और मधु शालाएँ खोली जा रही हैं इसलिए सभी साथी इस निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये।बैठक में बी. डी वर्मा, पीयूष वर्मा, संगीता पाल, डा. जीराज सिंह, अमित राज सिंह, राकेश गौड़, शब्बीर हाफिज जी नगर अध्यक्ष, रहीश अहमद, पदम सिंह, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, सुनील लोधी, इंद्रपाल सागर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, शिवम चौहान, जगन्नाथ सिंह, वीरेश मौर्य, राजेंद्र पांडेय, विकार अली, हाजी आफताब, अरविंद चौहान, राजेंद्र यादव, कश्मीर सिंह, श्री अवधेश उपाध्याय, अरविंद यादव, विश्वास लोधी, वालासहाय श्रीवास्तव, विश्वास लोधी, सुभास यादव, ओम्पाल पाल, रामनिवास यादव,, आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।