Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर जिला पंचायत वार्ड 42 व 43 के प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट।

आँवला - आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंo अगम मौर्या जी ने जिला पंचायत के चुनाव में बार्ड 42 में एवमं 43 में समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी सतेंद्र श्रीवास्तव एवम प्रियंका यादव के समर्थन में ग्राम भोजपुर,चकरपुर ,डपटा बल्लिया, मजनूपुर,कैमुया और देवचरा में सभाएं कर वोट की अपील की। इस दौरान सम
Share:
बरेली - समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर जिला पंचायत वार्ड 42 व 43 के प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट।
Read in your preferred language.

आँवला - आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंo अगम मौर्या जी ने जिला पंचायत के चुनाव में बार्ड 42 में एवमं 43 में समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी सतेंद्र श्रीवास्तव एवम प्रियंका यादव के समर्थन में ग्राम भोजपुर,चकरपुर ,डपटा बल्लिया, मजनूपुर,कैमुया और देवचरा में सभाएं कर वोट की अपील की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं अगम मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल ने सभी वर्ग को नुकसान पहुँचाने का कार्य किया, वही समाजवादी पार्टी ने हर जाती और धर्म को हमेशा सम्मान दिया है,समाजवादी पार्टी की सरकार जब जब सत्ता में आयी हमेशा विकास के मुद्दे को आगे बढ़ाने का कार्य किया,उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी सतेन्द्र श्रीवास्तव एवम प्रियंका यादव को भारी मतों से विजयी बनाने का कार्य करना, जिसमे समाजवादी पार्टी मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होना तय है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख रामभाग सिंह यादव, बृजेश श्रीवास्तव ,आदेश सिंह गुड्डू ,गौरव जयसवाल, हेमंत लोधी ,विथरी विधानसभा के अध्यक्ष जुल्फिकार अली बिट्टू, वार्ड 42 के प्रत्याशी सत्येंद्र श्रीवास्तव ,गिरिराज किशोर पाल, शांतनु सिरोही, मोहम्मद आसिफ, सारिक कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा