Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - रबड़ फैक्ट्री चौकीदार को रोडवेज ने मारी टक्कर, मौके पर चौकीदार की हुई मौत।

बरेली/मीरगंज - फतेहगंजपश्चिमी रबड़ फैक्ट्री के चौकीदार को रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर मौके पर चौकीदार की हुई मौत। जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाईवे माधौपुर फाटक के पास बने पुल पर आज रविवार सुबह लगभग 6 बजे रबर फैक्ट्री के (कर्मचारी) चौकीदार दीनदयाल कश्यप उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र लाखन रात की ड्यूटी
Share:
बरेली - रबड़ फैक्ट्री चौकीदार को रोडवेज ने मारी टक्कर, मौके पर चौकीदार की हुई मौत।
Read in your preferred language.

बरेली/मीरगंज - फतेहगंजपश्चिमी रबड़ फैक्ट्री के चौकीदार को रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर मौके पर चौकीदार की हुई मौत। जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाईवे माधौपुर फाटक के पास बने पुल पर आज रविवार सुबह लगभग 6 बजे रबर फैक्ट्री के (कर्मचारी) चौकीदार दीनदयाल कश्यप उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र लाखन रात की ड्यूटी करने के बाद सुबह अपनी साइकिल से अपने घर माधौपुर जा रहे थे। तभी पीछे से रोडवेज गाड़ी नंबर UP 79 T 4811 औरेया बस डिपो ने चौकीदार दीनदयाल कश्यप के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर रोड़ पर पर गिर पड़े। जिससे उनके सीने और सर पर गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दीनदयाल कश्यप की मौत की सूचना जब उनके घर पहुंची तो उनके घर में कोहराम मच गया। उसके बाद परिजन भागते रोते बिलखते रोड पर मौके पर पहुंचे। जब मृतक दीनदयाल की मौत इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो सभी ग्रामीण मौके वारदात पर पहुंचे। तो हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। रुकुमपुर माधौपुर निवासी पूरन लाल कश्यप और राजा बाबू ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस से बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दीनदयाल कश्यप की मौत हो जाने पर उनकी पत्नी और उनके 5 बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा