Tuesday, 15 September 2026 | 7:12 AM
भारत

बरेली-पुलिस की लापरवाही बन जाती है गौतस्करो की जान की दुश्मन

बरेली। गौ हत्यारे गौ माता की हत्या करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शाहजहाँपुर जनपद के तिलहर तहसील के जैतीपुर थानान्तर्गत गाँव अमईपुर सडा मे जानकारी के अनुसार यहाँ पर पुलिस की लापरवाही से गौ हत्याएँ बहुत लम्बे से होती चली आ रही हैं। राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ बरेली के पदाधिकारी संदीप शर्मा अपने निजी कार्य से
Share:
बरेली-पुलिस की लापरवाही बन जाती है गौतस्करो की जान की दुश्मन
Read in your preferred language.

बरेली। गौ हत्यारे गौ माता की हत्या करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शाहजहाँपुर जनपद के तिलहर तहसील के जैतीपुर थानान्तर्गत गाँव अमईपुर सडा मे जानकारी के अनुसार यहाँ पर पुलिस की लापरवाही से गौ हत्याएँ बहुत लम्बे से होती चली आ रही हैं।
राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ बरेली के पदाधिकारी संदीप शर्मा अपने निजी कार्य से जैतीपुर क्षेत्र के गाँव जा रहे थे।
रास्ते से गुजरते समय बुरी तरह से रस्सी से सींग और चारो पैर जकड़कर बँधी हुई गौमाता को देखकर रुका तो बांँधने वाले लोग देखते ही भाग खड़े हुये।
संदीप ने उक्त जानकारी राष्ट्रीय गौरक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. यशवंत मैथिल को फोन पर दी।
डाॅ. मैथिल ने कहा कि उक्त घटना की जानकारी तुरंत थानाध्यक्ष को फोन पर दी।
घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंँचकर उन्होंने गौ माता को ट्रैक्टर पर बैठा कर गौशाला भिजवा दिया।
राष्ट्रीय गौरक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ यशवंत मैथिल ने कहा कि अज्ञात गोहत्यारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत न किये जाने से गौ सेवकों में रोष है। साथ ही यह थाना प्रभारी की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न है।