Tuesday, 15 September 2026 | 11:22 AM
भारत

बरेली - हरदासपुर हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी मलिक से लाखों की रंगदारी मांगने व पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बरेली/आंवला - सिरौली थाना पुलिस वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल रंगदारी के मामले में वांछित चल रहे पति पत्नी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक दरोग़ा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। देवचरा के मुकेश गुप्ता ने 1/8/ 2023 को दलीपुर के जुगेंद्र स
Share:
बरेली - हरदासपुर हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी मलिक से लाखों की रंगदारी मांगने व पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - सिरौली थाना पुलिस वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल रंगदारी के मामले में वांछित चल रहे पति पत्नी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक दरोग़ा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
देवचरा के मुकेश गुप्ता ने 1/8/ 2023 को दलीपुर के जुगेंद्र सागर तथा उनकी पत्नी बबली पर डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिरौली पुलिस की लापरवाही से मुकेश ने शीशगढ़ थाने को मुकदमा ट्रांसफर करा दिया था। शीशगढ़ की पुलिस चौकी बजरिया के दरोग़ा जितेंद्र सिंह इसमें विवेचक हैं। जानकारी के मुताबिक दरोग़ा जितेंद्र सिंह गुरुवार की शाम सिरौली पुलिस के साथ आरोपी आरोपियों को पकड़ने दलीपुर गई। बताया जाता है जब पुलिस ने उनको गिरफतार करने की कोशिश की तभी महिला बबली ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें विवेचक घायल हो गए। पुलिस दम्पत्ति को गिरफतार कर थाने ले गई और जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को आरोपी दम्पत्ति को जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा