Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में अफीम तस्करों की लाखों की संपत्ति जप्त करती पुलिस व राजस्व टीम।

मादक पदार्थ की तस्करी करके अर्जित की गई जमीन व ट्रैक्टर को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर, अलीगंज पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने 31 लाख 88 हजार रुपए कीमत की जमीन व ट्रैक्टर को गैंगस्टर अधिनियम के तहत जप्त कर लिया। सिरौली के धीमरपुर गोटिया के मजरा गुरुगांव के तस्कर कुंवरपाल व उसकी पत्नी सोमवती के नाम
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में अफीम तस्करों की लाखों की संपत्ति जप्त करती पुलिस व राजस्व टीम।
Read in your preferred language.

मादक पदार्थ की तस्करी करके अर्जित की गई जमीन व ट्रैक्टर को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर, अलीगंज पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने 31 लाख 88 हजार रुपए कीमत की जमीन व ट्रैक्टर को गैंगस्टर अधिनियम के तहत जप्त कर लिया।
सिरौली के धीमरपुर गोटिया के मजरा गुरुगांव के तस्कर कुंवरपाल व उसकी पत्नी सोमवती के नाम अभिलेखों में दर्ज 4 बीघा 6 बिस्वा व घर में खड़ा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने जमीन व ट्रैक्टर मादक पदार्थ की तस्करी करके खरीदी है दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी करने के आरोप में एफआईआर पंजीकृत हुई थी। थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, आशीष चौधरी, बिजेन्द्र सिंह,नाजनीन बानो, नायब तहसीलदार दीपक कुमार, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद यूसुफ, हल्का लेखपाल तेजपाल टीम में शामिल रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा