Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली :शादी के वायदे कर करता रहा शारीरिक शोषण, अब कर रहा मना, महिला ने दी तहरीर

 जिला बरेली के तहसील फरीदपुर के नगर के एक मोहल्ले की युवती को 5 जुलाई की सुबह 4:00 बजे मोहल्ले के ही एक युवक ने फोन पर गुमराह कर बुलाया और कहा कि तुम्हारे पापा गाड़ी पर बुला रहे हैं वह उस पर विश्वास कर चली गई। तभी उसे युवक ने जबरन पकड़कर कारचोबी के कारखाने में खींच कर ले गया और उसका मुंह बंद कर जान
Share:
बरेली :शादी के वायदे कर करता रहा शारीरिक शोषण, अब कर रहा मना, महिला ने दी तहरीर
Read in your preferred language.

 जिला बरेली के तहसील फरीदपुर के नगर के एक मोहल्ले की युवती को 5 जुलाई की सुबह 4:00 बजे मोहल्ले के ही एक युवक ने फोन पर गुमराह कर बुलाया और कहा कि तुम्हारे पापा गाड़ी पर बुला रहे हैं वह उस पर विश्वास कर चली गई। तभी उसे युवक ने जबरन पकड़कर कारचोबी के कारखाने में खींच कर ले गया और उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसे बाहर फेंक दिया युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तभी परिजनों ने उक्त घटना की शिकायत युवक के परिजनों से कि तभी युवक के परिजनों ने उसकी गलती मानते हुए इस बात का आश्वासन दिया कि हम अपने बेटे की शादी तुम्हारी बेटी के साथ कर देंगे हमें 15 दिन का समय दो युवती के माता-पिता ने इज्जत व मान सम्मान के चलते निकाह की हामी भर दी और 22 जुलाई को निकाह की बात को लेकर मोहल्ले में ही पंचायत हुई और उसी पंचायत में दोनों का निकाह होने की बात तय हो गई युवती के पिता ने निकाह के शगुन के रूप में ₹10051 रुपए भी दे दिए और 1 सप्ताह के अंदर निकाह करने का वायदा किया गया परंतु 1 माह बीतने को है अब युवक के परिजन चार लाख की नगदी व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि युवक के परिजनों ने एक राय होकर घटना को अंजाम दिया और उसके साथ बलात्कार करके उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है और अब शादी करने को भी तैयार नहीं है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।