Tuesday, 15 September 2026 | 12:03 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - भाखड़ा नदी किनारे घड़ियाल देख ग्रामीणों में फैली दहशत।

मीरगंज - भाखड़ा नदी किनारे धूप सेकता मिला (घड़ियाल) मगरमच्छ। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव जटपुरा उर्फ मुगलपुर निवासी डॉक्टर नरोत्तम मौर्य भाजपा मंडल महामंत्री ने बताया कि हमारे गांव के पास भाखड़ा नदी किनारे खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने (घड़ियाल) मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच
Share:
बरेली - भाखड़ा नदी किनारे घड़ियाल देख ग्रामीणों में फैली दहशत।
Read in your preferred language.

मीरगंज - भाखड़ा नदी किनारे धूप सेकता मिला (घड़ियाल) मगरमच्छ। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव जटपुरा उर्फ मुगलपुर निवासी डॉक्टर नरोत्तम मौर्य भाजपा मंडल महामंत्री ने बताया कि हमारे गांव के पास भाखड़ा नदी किनारे खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने (घड़ियाल) मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया। खेत से लौट रहे किसानों ने जब अपने गांव के ग्रामीणों को (मगरमच्छ) घड़ियाल देखने की सूचना दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने वीडियो बनाई। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर मगरमच्छ नदी में चला गया। (घड़ियाल) मगरमच्छ के डर से किसान नदी किनारे एवं नदी पार खेत में काम करने नहीं जा रहे हैं। और इसी कारण जानवरों को भी नदी किनारे पानी पिलाने नहीं ले जा रहे हैं। यदि कोई जानवर नदी में चला भी जाता है तो उसे डर के मारे निकल भी नहीं पा रहे है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। फतेहगंज पश्चिमी भाजपा मंडल महामंत्री डॉक्टर नरोत्तम मौर्य ने तुरंत इसकी सूचना वन मंत्री अरुण सक्सेना एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना से बात कर पूरा घटनाक्रम बताया। और कहा कि (घड़ियाल) मगरमच्छ कभी भी कर सकता है किसानों पर हमला।(उसके बाद) सूचना मिलते ही वन मंत्री अरुण सक्सेना ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि (घड़ियाल) मगरमच्छ अधिकतर ज्यादा समय तक पानी में रहता है कभी कवार धूप सेकने के लिए नदी किनारे या ऊपर आ जाता है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा