Tuesday, 15 September 2026 | 1:32 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - आंवला में पत्रकार हितों को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा की गयी मासिक बैठक पहुंचे संगठन पदाधिकारी।

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के निर्देशन पर प्रदेश महासचिव अवधेश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक तहसील आंवला में संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश महासचिव अवधेश यादव के द्वारा पत्रकारो को एकजुट रहने व पत्रकार हितो को लेकर अहम मुद्दों पर वार्ता की गयी।जिसम
Share:
बरेली - आंवला में पत्रकार हितों को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा की गयी मासिक बैठक पहुंचे संगठन पदाधिकारी।
Read in your preferred language.

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के निर्देशन पर प्रदेश महासचिव अवधेश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक तहसील आंवला में संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश महासचिव अवधेश यादव के द्वारा पत्रकारो को एकजुट रहने व पत्रकार हितो को लेकर अहम मुद्दों पर वार्ता की गयी।जिसमें रोहित वर्मा मंडल सूचना मंत्री ने पत्रकारो को हमेशा एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहने को कहा, साथ ही उन्होंने अपनी पूरी बरेली मंडल व जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणी को बिना एक दूसरे के भेदभाव के रहने को कहा। बैठक मे आंवला तहसील के स्थानीय पत्रकारो के द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गयी।
तहसील आंवला के तहसील अध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा गया कि अगर पत्रकारों के खिलाफ कोई भी प्रार्थना पत्र आता है तो वह उच्च अधिकारियों से जांच करा कर ही आगे की कार्रवाई की जाये। इस दौरान मीटिंग मे संगठन के प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, रोहित वर्मा मंडल सूचना मंत्री, आशीष शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी ,नंदकिशोर मौर्य मंडल सदस्य , धर्मेंद्र कुमार जिला सदस्य, आलोक शर्मा तहसील अध्यक्ष ,सुधीर शर्मा तहसील प्रभारी, विष्णु दत्त मिश्रा तहसील सचिव , साहिल चौहान तहसील सचिव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा