Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा नेताओं के साथ किया जनसंपर्क।

फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी तरह से उतर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पब्लिक संवाद किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया। आज कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा के पूर्व सभासद भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिं
Share:
बरेली - मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा नेताओं के साथ किया जनसंपर्क।
Read in your preferred language.

फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी तरह से उतर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पब्लिक संवाद किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया। आज कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा के पूर्व सभासद भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता संरक्षक संजीव शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्र मंत्री भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी मंडल के बूथों पर जाकर जनसंपर्क किया।

जानकारी के अनुसार महा जनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 340 मोहल्ला ठाकुरद्वारा 119 मीरगंज विधानसभा 25 बरेली लोकसभा क्षेत्र मिशन 2024 के तहत घर-घर जनसंपर्क अभियान में सहभागिता करते हुए जनसंपर्क किया और भूत संख्या 330, 331 पर घर घर जाकर संवाद कार्य केंद्र सरकार की 9 वर्ष की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस कॉल के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कहीं लाल सक्सेना, संरक्षक संजीव शर्मा, हरीश कातिव, डॉ मुदित सिंह, सौरभ पाठक, बूथ अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री गुड्डी सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, नितिन शर्मा राघवेंद्र सिंह बंटू चौधरी आदि लोग शामिल रहे। इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के 15 वार्डों में जाकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंपर्क किया गया।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा