Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

बरेली - रामनगर ब्लाक क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को विधायक ने किया सम्मानित

आँवला - आँवला विधायक धर्मपाल सिंह ने ब्लाक रामनगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शाल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही विकास कार्यों में सरकार का सहयोग करने की अपील की।शुक्रवार को हरदासपुर के देव गार्डन में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मु
Share:
बरेली - रामनगर ब्लाक क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को विधायक ने किया सम्मानित
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला विधायक धर्मपाल सिंह ने ब्लाक रामनगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शाल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही विकास कार्यों में सरकार का सहयोग करने की अपील की।शुक्रवार को हरदासपुर के देव गार्डन में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल सिंह ने विजय प्राप्त कर आए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माला पहना स्वागत किया। साथ ही एक एक शाल भेंट की। कार्यक्रम में विधायक ने सभी सदस्यों से कहा भाजपा की सरकार है वह रामनगर में भी विकास कराने में मदद करें। इस दौरान वीरसिह पाल, कुलदीप सिंह, श्री पाल सिंह लोधी, सुधीश पांडे, पुष्पेन्द्र वर्मा, मुनीश वर्मा, ईश्वरी प्रसाद एडवोकेट, यशु गुप्ता, राममूर्ति वर्मा, मित्र पाल, शारदा देवी , आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रामनिवास ने किया। ‌

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा