Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - विधायक जी ने माटीकला कारीगरों के प्रदर्शन/मॉडलों की सराहना की।

उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, परिसर कम्पनी गार्डेन में सम्पन्न हुआ। बरेली मण्डल के समस्त जनपदों से कुल 07 माटीकला कारीगरों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उनके द्वारा अपने प्रदर्शन एवं
Share:
Read in your preferred language.

उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, परिसर कम्पनी गार्डेन में सम्पन्न हुआ।
बरेली मण्डल के समस्त जनपदों से कुल 07 माटीकला कारीगरों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उनके द्वारा अपने प्रदर्शन एवं सुन्दर उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रथम पुरस्कार बदायूॅ के चेतराम को रूपये 15000.00 (पन्द्रह हजार), पीलीभीत के भूपेन्द्र कुमार को द्वितीय पुरस्कार रूपये 12000.00 (बारह हजार) तथा प्रेमपाल जनपद बरेली को तृतीय पुरस्कार स्वरूप रूपये 10000.00 (दस हजार) के रेखांकित चेक, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा सम्मान पत्र मा0 विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल ने वितरित किया।
मा0 विधायक जी ने माटीकला कारीगरों के प्रदर्शन/मॉडलों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित कर गुणवत्ता युक्त माटीकला उत्पादों को तैयार कर आधुनिक उपयोग की वस्तुएं हर स्तर के लोगों के प्रयोग हेतु उपलब्ध कराने एवं हानि रहित होने के कारण उनके अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल भी दिया।
इस अवसर पर मण्डल के जनपदों के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/कर्मचारी, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, माटीकला के शिल्पियों/कारीगरों सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह जानकारी परि0/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल ने दी है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा