Tuesday, 15 September 2026 | 5:51 AM
भारत

बरेली - मंत्री के भतीजों ने महिला को बेरहमी से पीटा

बरेली/आंवला - सरकार के निर्देश पर एक तरफ़ पुलिस महिला शक्ति अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री के परिवार के लोग महिलाओं से मारपीट कर इस अभियान को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। मामला थाना सिरौली के गांव गुलड़िया उपराला का है। एक मंत्री के भतीजों ने गांव की महिला को बेरहमी से पीटा, महिला
Share:
बरेली - मंत्री के भतीजों ने महिला को बेरहमी से पीटा
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - सरकार के निर्देश पर एक तरफ़ पुलिस महिला शक्ति अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री के परिवार के लोग महिलाओं से मारपीट कर इस अभियान को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। मामला थाना सिरौली के गांव गुलड़िया उपराला का है।
एक मंत्री के भतीजों ने गांव की महिला को बेरहमी से पीटा, महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गाव गुलड़िया उपराला की सरोज देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह गोबर लेकर जा रही थी तभी मंत्री के भतीजों सार्थक, रंजीत, सचिन तथा महिला टिकोला देवी ने विटौला रखने को लेकर गाली गलौज करते हुए उसे जबरन पकड़ लिया और पीटने लगे। शोर सुनकर गांव के लोगों ने उसे बचाया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा