Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली :मेडिकल संचालक शादी का झांसा देकर कर्ता रहा दुष्कर्म

 बरेली नवाबगंज _ मेडिकल स्टोर संचालक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, वह उसे अपने भाई के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया, घटना की रिपोर्ट गुरुवार को किशोरी के पिता की ओर से आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया ह
Share:
बरेली :मेडिकल संचालक शादी का झांसा देकर कर्ता रहा दुष्कर्म
Read in your preferred language.

 बरेली नवाबगंज _ मेडिकल स्टोर संचालक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, वह उसे अपने भाई के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया, घटना की रिपोर्ट गुरुवार को किशोरी के पिता की ओर से आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।                             

जानकारी के अनुसार नवाबगंज के ऐंठपुर गांव का प्रमोद बरखन गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है, एक गांव में रहने वाली एक मजदूर की नाबालिग बेटी को उसने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, आरोप है कि 1 सितंबर को प्रमोद ने किशोरी को अपने पास बुला लिया, वह उसे अपने भाई के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया, आरोपी  किशोरी अगले दिन सुबह गांव के पास छोड़ कर चला गया, घर वापस पहुंची किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, परिजनों ने घर से बहार मजदूरी करने के लिए गए पिता को इसकी सूचना दी, छात्रा के परिजन रिश्तेदारों को साथ लेकर आरोपी के घर बेटी की शादी की बात करने के लिए गए, तो आरोपी और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया, घटना की रिपोर्ट गुरुवार को किशोरी के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।