Tuesday, 15 September 2026 | 9:05 AM
भारत

बरेली-:बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के मनोज मिश्रा महानगर अध्यक्ष मनोनीत

बरेली-:-बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना नें बरेली महानगर का अध्यक्ष मनोज मिश्रा प्रबन्धक सी बी एम पब्लिक स्कूल संजय नगर बरेली को मनोनीत किया.जिन्होंने आज अपनी महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक , महामंत्री
Share:
बरेली-:बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के मनोज मिश्रा महानगर अध्यक्ष मनोनीत
Read in your preferred language.

बरेली-:-बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना नें बरेली महानगर का अध्यक्ष मनोज मिश्रा प्रबन्धक सी बी एम पब्लिक स्कूल संजय नगर बरेली को मनोनीत किया.जिन्होंने आज अपनी महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक , महामंत्री पंकज सक्सेना ,मंत्री रामाकिशन शुक्ला, राजीव यादव,संगठन मंत्री अबनींद्र स्नातक कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया उपस्थित रहे. बैठक का संचालन महानगर महामंत्री मो0 फराज नें किया अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की बैठक में स्कूल संचालन से सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा की कुछ प्रबन्धकों ने समिति की सदस्यता भी ली . बैठक में महानगर अध्यक्ष ने निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की .
महानगर महामंत्री मो0 फराज, उपाध्यक्ष जे पी गंगवार,संतोष राठौर व विजय मिश्रा मंत्री ओमप्रकाश गंगवार,के पी सिंह राठौर व एम के घोष, संगठन मंत्री राजबीर सिंह,मीडिया प्रभारी उत्कर्ष त्रिपाठी साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षयों को आमंत्रित सदस्य बनाया है.
यह नई मनोनीत कार्यकारणी बरेली महानगर में संचालित स्कूलों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेगी व संगठन का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगी
अंत सभी उपस्थित स्कूल संचालकों ने महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा और उनकी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं.