Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-ख़्वाजा गरीब नवाज के दीवानों ने कराई कोरोना टेस्टिंग

बरेली/यूपी-:-उर्स में अजमेर शरीफ़ जाने वाले जायरीन की सेवा में 13 फरवरी को भी लगेगा जाँच शिविर जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने बताया कि राजस्थान के अजमेर शहर में 809 वां हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ के उर्स-ए-मुबारक में शिरकत करने से पहले कोविड-19 की जाँच करवाना अनिवार्य हैं ख़्वाज
Share:
बरेली-ख़्वाजा गरीब नवाज के दीवानों ने कराई कोरोना टेस्टिंग
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी-:-उर्स में अजमेर शरीफ़ जाने वाले जायरीन की सेवा में 13 फरवरी को भी लगेगा जाँच शिविर

जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने बताया कि राजस्थान के अजमेर शहर में 809 वां हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ के उर्स-ए-मुबारक में शिरकत करने से पहले कोविड-19 की जाँच करवाना अनिवार्य हैं ख़्वाजा गरीब नवाज़ के अक़ीदतमन्द बेतदात हैं बरेली से भी बड़ी तादात में ज़ायरीन अजमेर शरीफ़ जाते हैं ज़ायरीन की सहूलियत के लिये सिविल लाइन स्थित मस्जिद नोमहला दरगाह नासिर मियाँ परिसर में आज भी दूसरे रोज़ शिविर लगाया गया जिसमें ज़ायरीन ने पहुँचकर कोविड-19 की टेस्टिंग करवाई,राजस्थान प्रशासन की गाइडलाइन में कहा गया हैं कि अक़ीदतमन्दो को जाँच करवाकर आना ही अनिवार्य हैं। कैम्प स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया,जिसमें लगभग 95 ज़ायरीन की जाँच की गई।शिविर में दूरदराज से भी लोग पहुँचे,जिन लोगों की आज जाँच न हो सकी वो सभी लोग कल शिविर जाँच करवा सकते हैं।

शिविर में दरगाह खादिम सूफ़ी वसीम मियाँ साबरी ने कोरोना वायरस से सारी दुनिया को निजात मिले इसके लिये खुसूसी दुआं की।

शिविर में सहयोग करने वालो में दरगाह नासिर मियाँ के खादिम सूफ़ी वसीम मियां साबरी,हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी,शाहिद रज़ा नूरी,मोहसिन इरशाद,अहमद उल्लाह वारसी,हाजी साकिब रज़ा खां,दिलशाद साबरी कल्लन,अतीक साबरी,रिज़वान,फहीम आदि का रहा।

ज़ायरीन की सहूलियत के लिये 13 फ़रवरी को भी नोमहला मस्जिद दरगाह नासिर मियां परिसर में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक शिविर लगाया जाये जो ज़ायरीन जाँच कराने से रहे गये हैं वो सभी अकीदतमंद कोविड-19 की जाँच करवा सकते हैं,समय से पहुँचकर शिविर लाभ उठायें।