Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - स्कूल में नही मनाई गई जन्माष्टमी तो घर मे ही शुरू कर दी कृष्णलीला

आवंला/बरेली : भक्ति का भी अपना अलग ही जज्बा होता है,फिर चाहे उन्हें घर हो या स्कूल कोई फर्क नही पड़ता,उन्हें जो करना होता है करके ही रहते हैं। ऐसा ही कार्य बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र के गाँव शिवपुरी की जीबी इंग्लिश मीडियम एकेडमी के छात्रों ने भी किया है,अपने अपने घरों पर रहते हुए ही शैक्षिक स्तर पर
Share:
बरेली - स्कूल में नही मनाई गई जन्माष्टमी तो घर मे ही शुरू कर दी कृष्णलीला
Read in your preferred language.

आवंला/बरेली : भक्ति का भी अपना अलग ही जज्बा होता है,फिर चाहे उन्हें घर हो या स्कूल कोई फर्क नही पड़ता,उन्हें जो करना होता है करके ही रहते हैं। ऐसा ही कार्य बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र के गाँव शिवपुरी की जीबी इंग्लिश मीडियम एकेडमी के छात्रों ने भी किया है,अपने अपने घरों पर रहते हुए ही शैक्षिक स्तर पर खुद को कृष्ण रंग में रंग कर कृष्ण भजनों पर नृत्य किया।कृष्ण राधा की छवि खुद में उतार कर नृत्य किया . जो काफी मनमोहक रहा . गौरतलब है की जन्माष्टमी का पर्व आज देश में मनाया जा रहा है . कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार दो दिन मनाया रहा है । कुछ स्थानों पर 11 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया गया तो कुछ जगहों पर 12 अगस्त यानी आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है । कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाए जाने के पीछे तिथि और नक्षत्र विशेष कारण हैं।