Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

बरेली-महंगाई और बेरोजगारी की चिंगारी को खत्म करने के लिए जन अधिकार पार्टी ने दिया ज्ञापन

बरेली-आंवला में वर्तमान समय की सरकार की जन विरोधी नीति से जनता के बीच बैठ जन अधिकार पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम आंवला एसडीएम पारुल तरार को विभिन्न बातो को लेकर ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार जनता की भलाई की जितनी बाते करती है उससे कहीं अधिक उसका शोषण करने में लगी है। स
Share:
बरेली-महंगाई और बेरोजगारी की चिंगारी को खत्म करने के लिए जन अधिकार पार्टी ने दिया ज्ञापन
Read in your preferred language.

बरेली-आंवला में वर्तमान समय की सरकार की जन विरोधी नीति से जनता के बीच बैठ जन अधिकार पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम आंवला एसडीएम पारुल तरार को विभिन्न बातो को लेकर ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार जनता की भलाई की जितनी बाते करती है उससे कहीं अधिक उसका शोषण करने में लगी है।
सरकार ने पेट्रोल जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया।डीजल को सरकार ने एक नई महंगाई दे दी।पिछड़ा वर्ग के साथ वर्तमान सरकार लगातार अलग व्यवहार कर रही है।उसे कहि भी कोई सुविधा मुहैया नही कराई जा रही है।
सरकार जनता का इस कदर शोषण करने में लगी है कि जनता त्राहि त्राहि करती नजर आ रही है।
इसी को खत्म करने के लिए जन अधिकार पार्टी ने एक ज्ञापन सौंप कर सरकार का ध्यान इस ओर देने का आग्रह किया है