Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में पत्रकार के साथ की अभद्रता और दी जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत।

आंवला सिरौली थाना क्षेत्र की नबाव पुरा चौकी के एक गांव के पड़ोसी ने पत्रकार की दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगा और अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहा था जिसका पत्रकार ने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा कि में तुम्हें 24 घंटे में जान से मरवा दूंगा। इतना ही नहीं पत्रकार की काउंटर पर रखे सामान को भी फेंक दिय
Share:
Read in your preferred language.

आंवला सिरौली थाना क्षेत्र की नबाव पुरा चौकी के एक गांव के पड़ोसी ने पत्रकार की दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगा और अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहा था जिसका पत्रकार ने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा कि में तुम्हें 24 घंटे में जान से मरवा दूंगा। इतना ही नहीं पत्रकार की काउंटर पर रखे सामान को भी फेंक दिया और पत्रकार झगड़ा नहीं करना चाहता था उसके बावजूद भी गांव के दबंग लोगों ने पत्रकार को आकर धमकी देना शुरू कर दी और दुकान पर आकर दुकान को आग लगा कर जलाने की भी धमकी दी अपनी दुकान मे रखी कैंची लेकर पत्रकार के पेट मे घूसेड़ कर मारने की कोशिश की, अब पत्रकार और उसके परिवार को जान का खतरा है, तभी पत्रकार ने जैसे तैसे उससे बचकर थाना सिरौली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।
कोतवाल सिरौली ने प्रार्थना पत्र लेकर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया,।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा