Tuesday, 15 September 2026 | 12:10 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - नगर पालिका आँवला में भूतेश्वर नाथ तिराहे पर अधबने नाले से परेशान लोगों ने उप जिला अधिकारी आँवला से की शिकायत।

आँवला - आँवला नगर पालिका में भूतेश्वर नाथ तिराहे पर सड़क किनारे बने अधबने नाले से परेशान होकर नाले के समीप वाले खाली पड़े प्लाट के मालिक तुलसी गुप्ता ने उक्त नाले से हो रही परेशानी व नगर पालिका परिषद आँवला की लापरवाही की शिकायत उपजिलाधिकारी आँवला से की है प्लाट स्वामी तुलसी गुप्ता ने बताया कि वह अपन
Share:
बरेली - नगर पालिका आँवला में भूतेश्वर नाथ तिराहे पर अधबने नाले से परेशान लोगों ने उप जिला अधिकारी आँवला से की शिकायत।
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला नगर पालिका में भूतेश्वर नाथ तिराहे पर सड़क किनारे बने अधबने नाले से परेशान होकर नाले के समीप वाले खाली पड़े प्लाट के मालिक तुलसी गुप्ता ने उक्त नाले से हो रही परेशानी व नगर पालिका परिषद आँवला की लापरवाही की शिकायत उपजिलाधिकारी आँवला से की है प्लाट स्वामी तुलसी गुप्ता ने बताया कि वह अपना प्लाट बनवा रहे हैं उन्होंने बताया कि इस अधबने नाले का पूर्ण निर्माण ना होने से वहां गंदगी का अंबार है यही नहीं पालिका में कितनी ही बार मौखिक शिकायत करने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है बरसात आने पर यहां रहना दुश्वार हो जाता है कारण पूरा नाला ना बनने से यहां प्लाट पर पानी भर जाता है वहीं आसपास रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है और यह पानी रोड पर चलने से सड़क भी जल्दी खराब हो जाती है जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद आँवला ने रामनगर रोड भूतेश्वर नाथ तिराहे के पास में नाला निर्माण के लिए ठेका दिया था जिसमें ठेकेदार ने नाला निर्माण तो करा दिया लेकिन 15 फिट नाले को कम बनाया है जिससे वहां रहने वालो के लिए अब यह नाला मुसीबत का सबब बन गया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा