Tuesday, 15 September 2026 | 8:12 AM
भारत

बरेली - सिरौली कस्बे में सांड के हमले से बची महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची सिरौली पुलिस।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा जिला ब्यूरो चीफ बरेली बरेली/आंवला - मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के कस्बा सिरौली का है। जहां एक महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव पलथा की मुनक्का वेगम उम्र 65 बर्ष शुक्रवार को किसी काम से सिरौली आई हुई थी। जैसे ही कस्बा सि
Share:
बरेली - सिरौली कस्बे में सांड के हमले से बची महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची सिरौली पुलिस।
Read in your preferred language.

रिपोर्टर परशुराम वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
बरेली

बरेली/आंवला - मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के कस्बा सिरौली का है। जहां एक महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव पलथा की मुनक्का वेगम उम्र 65 बर्ष शुक्रवार को किसी काम से सिरौली आई हुई थी। जैसे ही कस्बा सिरौली के मेन चौराहे से वह गुजर रही थी तभी वहां से तीन सांड गुजर रहे थे। जिसमें से एक सांड ने उनको जोरदार सींग से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि महिला पिकअप के पहिए के नीचे जाकर गिरी और उसकी दोनों टांगे गंभीर रूप से कुचल गई। आनन-फानन में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने महिला को एंबुलेंस के माध्यम से बरेली भिजवाया। जहां रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। आपको बताते चलें कि सिरौली में आवारा पशुओ के हमलों से लोग बुरी तरह घायल हो रहे हैं। सांड के हमले से शुक्रवार को एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

1000