Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर से दबकर अधेड़ की मौत,घर में मचा कोहराम।

आँवला - एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेक्टर से दबकर मौत होगई इससे उसके घर में कोहराम मच गया। गांव अटा फुंदापुर के धर्मपाल किसान हैं। खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर में वह डनलप के पास खड़े होकर बच्चों को तरबूज खरीद रहे थे। इसी दौरान गांव के चंद्रपाल का ट्रेक्टर आ रहा था जिस पर
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर से दबकर अधेड़ की मौत,घर में मचा कोहराम।
Read in your preferred language.

आँवला - एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेक्टर से दबकर मौत होगई इससे उसके घर में कोहराम मच गया। गांव अटा फुंदापुर के धर्मपाल किसान हैं। खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर में वह डनलप के पास खड़े होकर बच्चों को तरबूज खरीद रहे थे। इसी दौरान गांव के चंद्रपाल का ट्रेक्टर आ रहा था जिस पर चार लोग सवार थे और सभी शराब के नशे में धुत थ। जैसे ही ट्रेक्टर डनलप के पास आया चालक ट्रेक्टर पर काबू नही कर सका और डनलप में टक्कर लग गई धर्मपाल डनलप और ट्रेक्टर के बीच में दब गए इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजाराम ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इनके चार बेटों में से दो साल पूर्व एक बेटे की मौत भी ट्रेक्टर से दबकर हुईं थीं। पिछले साल भी एक बेटे की मौत बुखार से हो चुकी है। धर्मपाल की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा