Tuesday, 15 September 2026 | 5:33 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली : आंवला में पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत।

बरेली/आंवला - आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और काट दिए वोट। नगर के पक्का कटरा निवासी डॉक्टर संजय सक्सेना ने शिकायती पत्र में बताया हम दोनों पति-पत्नी 35 वर्षों से अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 23 जनवरी 2024 की नामावली में नाम अंकित है। बिना किसी सूचना के एवं जांच कि
Share:
बरेली : आंवला में पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और काट दिए वोट।

नगर के पक्का कटरा निवासी डॉक्टर संजय सक्सेना ने शिकायती पत्र में बताया हम दोनों पति-पत्नी 35 वर्षों से अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 23 जनवरी 2024 की नामावली में नाम अंकित है। बिना किसी सूचना के एवं जांच किए बिना दोनों के वोट बीएलओ द्वारा दी गई गलत रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं। जबकि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान करने के लिए प्रेरित व उत्साहित किया जाता है। परंतु बीएलओ ने जिंदा पति-पत्नी की रिपोर्ट मृत करके लगा दी जोकि गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने वोट डालने की अनुमति प्रदान करने के साथ-साथ उक्त बीएलओ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा