Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - योगी सरकार में नहीं थम रही गरीबों से अवैध बसूली।

आँवला - योगी सरकार का भय शायद अपराधियों को नहीं रहा है जहां बिना सोचे समझे आये दिन अपराधियों द्वारा अपराध को अंजाम दे दिया जाता है ऐसा ही एक मामला आँवला कोतवाली के थाना व कस्बा अलीगंज से सामने आया है जहां एक व्यक्ति पर डान बनने का बेसुमार भूत चढ़ा हुआ है आपको बता दें थाना अलीगंज चौराहे पर क्षेत्र के
Share:
बरेली - योगी सरकार में नहीं थम रही गरीबों से अवैध बसूली।
Read in your preferred language.

आँवला - योगी सरकार का भय शायद अपराधियों को नहीं रहा है जहां बिना सोचे समझे आये दिन अपराधियों द्वारा अपराध को अंजाम दे दिया जाता है ऐसा ही एक मामला आँवला कोतवाली के थाना व कस्बा अलीगंज से सामने आया है जहां एक व्यक्ति पर डान बनने का बेसुमार भूत चढ़ा हुआ है आपको बता दें थाना अलीगंज चौराहे पर क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों से कस्वे का ही एक व्यक्ति हर एक रिक्शा चालक से 20-20 रूपये की अवैध रूप से बसूली करता है रिक्शा चालकों द्वारा बताया गया ये व्यक्ति लम्बे समय से बसूली करता है रूपये न देने पर डंडा आदि लेकर मारपीट करने पर आमदा हो जाता है व्यक्ति की इन हरकतों का एक बीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह हाथ मे डंडा लिये रिक्शा चालकों से कुछ कहता हुआ नजर आ रहा है जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है थाने से कुछ ही दूरी पर ये बाक्यात चलता रहता है जिससे क्षेत्र के लोगों मे तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा