Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

बरेली - इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के पदाधिकारियों ने किया आँवला नवनियुक्त उपजिलाधिकारी पारुल तरार का स्वागत।

आँवला - उपजिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कर पारुल तरार को आँवला का उपजिलाधिकारी बनाया गया। इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के पदाधिकारियों ने आज दिनांक-08-02-2021 को उपजिलाधिकारी पारुल तरार का आँवला तहसील में कार्यभार संभालने की खुशी में स्वागत किया। पदाधिकारियों ने इब्तिदा फाउंडेशन के सामाजिक कार
Share:
बरेली - इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के पदाधिकारियों ने किया आँवला नवनियुक्त उपजिलाधिकारी पारुल तरार का स्वागत।
Read in your preferred language.

आँवला - उपजिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कर पारुल तरार को आँवला का उपजिलाधिकारी बनाया गया।
इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के पदाधिकारियों ने आज दिनांक-08-02-2021 को उपजिलाधिकारी पारुल तरार का आँवला तहसील में कार्यभार संभालने की खुशी में स्वागत किया। पदाधिकारियों ने इब्तिदा फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों के बारे में उपजिलाधिकारी को विस्तार से बताया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी पारुल तरार जी ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आँवला में सभी समस्याओं का समय से निस्तारण करेंगी खनन नहीं होने देंगी। वह हमेशा सामाजिक समस्याओं में हर पल मदद के लिये सबके साथ हैं।
इस मौके पर इब्तिदा फाउंडेशन आँवला के नगर अध्यक्ष शारिक बिन सईद, नगर उपाध्यक्ष ई० मुकर्रम अली ख़ान, नगर महासचिव अमन ख़ान, नगर सचिव फ़ारिक अंसारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा