Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

बरेली : हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने गायों को जबरन ले जा रहे गौ तस्करो को खदेड, गायो की  बचाई जान

आँवला - निस्वार्थ गौ सेवा मे लगे हिन्दू शक्ति दल के कर्यकर्ताओ ने आज सूचना मिलने पर  राजेंद्र नगर पी डव्लू डी कालोनी मे पहुंचकर रात्रि 11:30 बजे 4 गौ तस्कर को खदेड दिया। हिन्दू शक्तिदल के जिलाध्यक्ष गौतम कश्यप ने बताया कि कालोनी वालो से सूचना मिली कि कुछ लोग वैगनआर गाड़ी मे गायो को उठा कर ले जा रहे ह
Share:
बरेली : हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने गायों को जबरन ले जा रहे गौ तस्करो को खदेड, गायो की  बचाई जान
Read in your preferred language.

आँवला - निस्वार्थ गौ सेवा मे लगे हिन्दू शक्ति दल के कर्यकर्ताओ ने आज सूचना मिलने पर  राजेंद्र नगर पी डव्लू डी कालोनी मे पहुंचकर रात्रि 11:30 बजे 4 गौ तस्कर को खदेड दिया। हिन्दू शक्तिदल के जिलाध्यक्ष गौतम कश्यप ने बताया कि कालोनी वालो से सूचना मिली कि कुछ लोग वैगनआर गाड़ी मे गायो को उठा कर ले जा रहे है कालोनी वालो से जब इस तरह गायो को ले जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपने आप को गौशाला से होना बताया। उन पर संदेह होने की बजह से लोगो ने हिन्दू शक्ति दल क़ी गऊ रक्षक टीम को इसकी सूचना दी। तत्काल टीम मौके पर पहुंची पर उससे पहले ही वे लोग वहा से भाग गये। वही दूसरी घटना डेलापीर स्थित सौ फुटा रोड की हैं जहाँँ सूचना मिली कि एक नंदी महाराज कल रात से नाले में पडे हैं, सूचना मिलते ही गौ रक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से उसको वहां से निकाला। इसके अलावा एक और घटना मढिनाथ की है कहा ट्रेन की चपेट मे आये एक गाय के बछडे को हिन्दू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने गाडी की सहायता से रामगंगा स्थित मेनका गांधी द्वारा संचालित गौशाला मे पहुंचाकर उसका उपचार कराया।। इस मौके पर हिन्दू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष गौतम कश्यप के साथ विनोद मिश्रा, सूरज गुप्ता, नरवीर गुर्जर, अभय, अनमोल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा