Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

बरेली :बेटे को इफ्को मे नौकरी दिलबाने के लिए आठ महीने से धरने पर बैठे किसान की भगवान ने तो सुन ली पर इफ्को ने नहीं

- भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 11 दिसंबर 2021 से किसान धरने पर बैठे हैं, जिनकी जमीन का इफको प्रोजेक्ट के समय अधिग्रहण किया गया था। बताया जा रहा है कि इफको प्रबंधन ने भूमि अधिग्रहण के समय किसानों को आश्वासन दिया था कि उन्हें नौकरी दी जाएगी। इफको प्रोजेक्ट के दौरान 1132 किसानों की जमीन को अधिग्रहित
Share:
बरेली :बेटे को इफ्को मे नौकरी दिलबाने के लिए आठ महीने से धरने पर बैठे किसान की भगवान ने तो सुन ली पर इफ्को ने नहीं
Read in your preferred language.

-

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 11 दिसंबर 2021 से किसान धरने पर बैठे हैं, जिनकी जमीन का इफको प्रोजेक्ट के समय अधिग्रहण किया गया था। बताया जा रहा है कि इफको प्रबंधन ने भूमि अधिग्रहण के समय किसानों को आश्वासन दिया था कि उन्हें नौकरी दी जाएगी। इफको प्रोजेक्ट के दौरान 1132 किसानों की जमीन को अधिग्रहित किया गया था। लेकिन, प्रबंधन ने केवल 208 किसानों को नौकरी पर लगाया था, अन्य किसानों को उस समय संविदा पर लगाकर कुछ समय बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सभी किसान इफको गेट के पास धरने पर बैठे थे। भमोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौगवां अहिरान गांव के 65 वर्षीय किसान जय सिंह भी धरने पर बैठे थे। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें भमोरा सीएचसी ले जाया जाने लगा। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं।